हजीरा में 16 और 17 की वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठित

Apr 06 2026

ग्वालियर। संगठन सज्जन अभियान के तहत ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 4 हजीरा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 और 17 की वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ तक सक्रिय नेटवर्क बनाने का संकल्प दोहराया वक्ताओ के अनुसार अभियान का लक्ष्य पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचना है और स्थानीय मुद्दों पर सतत जनसंवाद कायम करना है। बैठक में नवगठित समितियां के पदाधिकारी और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप गई।  उनसे जनतम अवस्थाओं को प्राथमिकता देने नियमित संपर्क बढ़ाने और आने वाले चुनाव के लिए सशक्त टीम तैयार करने का अवहन किया गया।
 बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि वार्ड स्तर की सक्रियता ही संगठन की मजबूती का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी निगम चुनाव में जो पोलिंग बूथ पर कांग्रेस कमजोर रही है उसे पर विशेष ध्यान देने का कार्य वार्ड कमेटियों को करना है। बैठक में अशोक प्रेमी, राजेश सिंह कुशवाह, नरेश लोधी, प्रदीप पलरेया, किरण धर्मेंद्र वर्मा, दिनेश सिंह राठौड़, कमल सिंह कुशवाहा, रामसेवक गुर्जर, चमन सिंह परमार, भागीरथ प्रसाद, दीपक माहौर, गोलू सिकरवार, नरेश, हितेश, उत्कर्ष शर्मा, मनीष लोहारिया सौरभ, हर्ष वर्मा, अभिषेक सिंह राजावत, रवि आर्य, राजेंद्र भदोरिया, शशिकांत शर्मा आदि कांग्रेस जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।