बजरंग भक्त मंडल 677 किलो गौ-भोग और कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण किया

Apr 06 2026

ग्वालियर। गौ सेवा ही परमो धर्मं और नर सेवा ही नारायण सेवा के पावन आदर्शों को आत्मसात करते हुए बजरंग भक्त मंडल द्वारा सेवा का एक और अनुकरणीय अध्याय लिखा गया। पिछले साढ़े छह वर्षों (78 माह) से बिना रुके चल रहे सेवा संकल्प के क्रम में इस रविवार को मंडल के सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गौमाता की सेवा और मानव सेवा का संगम प्रस्तुत किया।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस रविवार को 677 किलो हरा चारा (कुटी) गौमाता को अर्पित किया गया। चारे की इस विशेष सेवा में अंकित तिवारी, कृष्ण कुमार राठी, भारती अग्रवाल, पवन गोयल, कपिल मित्तल, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव और राकेश बंसल का अनुकरणीय आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग रहा।
कुष्ठ आश्रम में श्रद्धा के साथ भोजन वितरण
गौ-सेवा के पश्चात मंडल के सदस्यों ने बहोड़ापुर स्थित मानव कुष्ठ आश्रम पहुँचकर वहां के निवासियों को अपना आत्मीय समय दिया। नर सेवा नारायण सेवा अभियान के अंतर्गत आश्रम में रह रहे बंधुओं को पूर्ण सात्विकता और सम्मान के साथ दाल, चावल, ताजी सब्जी और गरमा-गरम रोटियों का भोजन वितरित किया गया। मंडल का मानना है कि असहाय और पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।
इस सेवा यज्ञ में मंडल के ऊर्जावान सदस्य आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, सिद्धार्थ गुप्ता, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, संतोष शिवहरे, हरीश अग्रवाल, दीपक सिंघल, भावना मोहिले, चमन गर्ग और संजीव गुप्ता,प्रतीक बंसल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर श्रमदान किया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सेवा का यह निरंतर चलने वाला पहिया समाज के हर वंचित वर्ग तक खुशियाँ पहुँचाने का कार्य करता रहेगा।