प्याऊ की सुरक्षा और स्थाई निर्माण की अनुमति के लिए दिया धरना

Apr 06 2026

ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति के द्वारा हजीरा मुख्य चौराहे पर लगी प्याऊ को अज्ञात लोगों के द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विगत दो दिन पूर्व प्याऊ पर लगे बोर्ड को तोड़ दिया गया तथा प्याऊ पर ऊपर लगी तिरपाल को भी चोरी कर लिया गया और प्याऊ में लगे ताले पर एमशील लगाकर ताले को खराब कर दिया गया। इस बाबत हजीरा थाने में लिखित आवेदन दिया गया और प्याऊ पर दूसरे ताले को लगा दिया गया। लेकिन विगत रात्रि में एक बार फिर से प्याऊ में लगे ताले में एमशील भर दिया गया। जिसकी शिकायत एक बार फिर थाने में की गई।
थाना प्रभारी के हजीरा चौराहे पर लगे कैमरे को देखने की बात कही। कैमरे देखने के लिए समिति के पदाधिकारी पुलिस के साथ एसपी ऑफिस और फिर स्मार्ट सिटी ऑफिस गए, लेकिन हजीरा चौराहे पर लगे कैमरे बंद पाए गए। समिति के सभी पदाधिकारी की मांग है कि हजीरा चौराहे पर जन सामान्य के लिए लगी प्याऊ को बार-बार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए हजीरा चौराहे पर समिति के पदाधिकारी के द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। 
धरने में समिति के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कहा है की जन सहयोग के इस कार्य को क्यों नुकसान पहुंचाया जा रहा है और यह घटना किसके द्वारा की जा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने कहा हजीरा चौराहा ग्वालियर का मुख्य चौराहा है आखिर इस चौराहे के कैमरे क्यों बंद है जल्द से जल्द कैमरा को चालू किया जाए साथ ही यह प्याऊ विगत चार वर्ष से हजीरा क्षेत्र के आम जनमानस की प्यास बुझा रही है आखिर इस प्याऊ से किसे समस्या हो रही है इसकी जांच होनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष उमेश राजावत ने हजीरा चौराहे पर स्थाई निर्माण की अनुमति देने की बात कही, हजीरा थाना प्रभारी धरना स्थल पर उपस्थित हुए और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी उसके बाद धरना को समाप्त किया गया।
धरना में विमल खंडेलवाल, रूबी शर्मा, खुशी तोमर, हेमलता श्रीवास्तव, बरखा सिंह, बरसा, उषा ओझा, महाराज सिंह पटेल, दर्शन मिश्रा, रघुराज सिंह तोमर, रघुराज सिंह भदोरिया, राजकुमार सिंह तोमर, सतवीर सिंह तोमर, रामभोग सिंह तोमर, रामेंद्र सिंह, प्रवेश सिंह, सहदेव सिंह, देवेंद्र भदोरिया, गोपाल परमार, सत्येंद्र सिंह, अमन राजावत, ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे। आभार कोषाध्यक्ष रमेश तोमर द्वारा किया गया तथा संचालन टीएन सिंह द्वारा किया गया।