लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा ने स्कूली बच्चियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड्स बांटे

Apr 06 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा द्वारा डिस्ट्रिक्ट के महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता माह के तहत हाइजीन अवेयरनेस कैंप शासकीय माध्यमिक विद्यालय रुद्रपूरा एवं शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय सुशेरा घाटीगाँव ब्लॉग में आयोजित किया। रुद्रपुर में 40 बच्चियाँ एवं स्कूल की महिला स्टा$फ शामिल हुई। सुशेरा माध्यमिक कन्या विद्यालय में 60 बच्चियां व महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी को नि:शुल्क सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। अध्यक्षा लायन डॉ रूपा आनंद द्वारा पर्सनल हाइजीन के बारे में बताया गया। सैनिटरी पैड्स का हाइजीन की दृष्टि से सही उपयोग करने के बारे में बताया कर कैंसर वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहाँ उपस्थित सीएचओ अनीता कुशवाहा द्वारा विभिन्न भ्रांतियाँ के बारे में अवगत कराया गया।  किशोरी बालिकाओं को लगने वाले सर्वाइकल कैंसर के नि:शुल्क शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रीवास्तव व समस्त स्टा$फ भी उपस्थित था।
लायंस क्लब की विभिन्न गतिविधियों के बारे में उत्साहित बच्चियों को सेक्रेटरी लायन मुक्ति बंसल द्वारा बताया गया। क्लब कैसे संचालित होता है वह कैसे कैसे कार्य करता है इस बारे में सेक्रेटरी लायन मुक्ति बंसल ने विस्तार से बताया। कोषाध्यक्ष लायन कविता बत्रा द्वारा स्वस्थ खानपान व स्वच्छता के बारे में बताया गया। लायन भारती भाटिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग और समन्वय शिक्षिका रेशमा बानो द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका लायन भारती भाटिया व लायन नीलम गुप्ता जी का पूर्ण सहयोग रहा।