सर्वहारा वर्ग के लिए जीते थे बाबू जगजीवन राम: सुरेन्द्र यादव

Apr 06 2026

ग्वालियर। बाबू जगजीवन राम ने अपना पूरा जीवन सर्वहारा वर्ग के लिए समर्पित होकर जिया। उन्हें शोषित और वंचितों की बहुत चिंता रहती थी और वह हमेशा उनके लिए काम करते थे। समाज को कोई तबका ऐसा नहीं था जिसके हितों के लिए उन्होंने संघर्ष न किया हो। यह बात रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती के अवसर पर कही। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, पार्षद गायत्री मंडेलिया, जिला महामंत्री सोनू सिंह राजावत, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
भोजपुरी समाज ने मनाई बाबू जगजीवनराम की जयंती
 पूर्वाचल एवं भोजपुरी समाज के प्रधान कार्यालय बिरलानगर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एमएम अंसारी ने कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने हमेशा विचारधारा की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर गरीब, दलित वर्गों की सेवा की। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवनराम का जन्म 5 अप्रैल 1908 में बिहार के जिला आरा भोजपुर स्थित चंदवा गांव में हुआ था। वे ओजस्वी वक्ता थे। पूरा देश सम्मान से उन्हें बाबू जी कहता है।