आशाराम बापू के 90वें अवतरण दिवस पर संकीर्तन यात्रा निकाली
Apr 06 2026
ग्वालियर। महाराज बाड़े से संत आशाराम बापू के 90वे अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में संकीर्तन यात्रा महाराज बाड़े से निकाली गई। संकीर्तन यात्रा बाड़े से सराफा बाजार, राम मंदिर, शिंदे की छावनी, जयेंद्रगंज, दौलतगंज होते हुए बाड़े पर समाप्त हुई।
मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि संकीर्तन यात्रा मेंआधा सैकड़ा सुसज्जित चार पहिया वाहनों के साथ वाहन रथ की व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का माल्यार्पण पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। आरती कर सबका मंगल सबका भला की भावना के साथ विश्व शांति हेतु सदगुरू रूपी ईश्वर से भाव पूर्वक प्रार्थना की गई।
इसी क्रम में 8 अप्रैल बुधवार को प्रात:10 बजे से शिवपुरी लिंक रोड स्थित आशाराम बापू आश्रम में अवतरण दिवस मनाया जाएगा। जिसमें सैकड़ों आदिवासी जरुरत मंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सभी साधक भक्तगण के अलावा जनसाधारण से पधारने की अपील की है। भक्तों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था भी रखी गई है।
बाड़े से निकली संकीर्तन यात्रा में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, विजय महाराज सत्संग वक्ता, सतराम भाई सहित श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









