चार नये कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त
Apr 06 2026
ग्वालियर। प्रदेश के 52 मान्यता प्राप्त/गैर मान्यता प्राप्त संघटनों का संघ मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा के द्वारा संघटन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार कर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी के अनुमोदन पर चार नये विवेक शर्मा (फार्मासिस्ट), रामसिंह (प्रा. शिक्षक), मनोहर कटारिया (स्पोर्ट ऑफीसर) एवं सूर्यप्रकाश रेखवार (लघु वेतन संघ) को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार एवं जिला संयोजक रविन्द्र त्रिपाठी ने राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान ग्वालियर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान चारों कार्यकारी जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष महादेव सिंह गोयल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार एवं जिला संयोजक रविन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त मोर्चा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की एवं नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्षों को शुभकामनाऐं प्रेषित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। विवेक शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया और संगठन को मजबूत करने के लिये समर्पण से कार्य करने की बात कही। अंत में आभार राज्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बलवीर परमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महेन्द्र जैन, राम पाठक, दिलीप राठौर, हरीमोहन शर्मा, अनूप शर्मा, राजकुमार वर्मा, बसंत कुमार, उदित जोशी, दीपक पांडे, प्रशांत सक्सैना, रविन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र गोयल, कोमल सिंह, धर्मवीर शुक्ला, मायाराम शर्मा, राजीव जादौन एवं अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









