भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव की तैयारियों को लकेर बैठक हुई
Apr 06 2026
ग्वालियर। भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव की तैयारियों को लकेर बैठक का आयोजन भगवान चित्रगुप्त सर्व देव मंदिर पर किया गया। भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव वैशाख शुक्ल सप्तमी 23 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। सबसे पहले भगवान के श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ, हवन पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर अप्रैल में होने वाले जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ वाले कायस्थ बंधुओं को शुभकामनाएं दी जाएंगी। 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं मंदिर प्रांगण में होंगी।
निकलेगी शोभायात्रा
25 अप्रैल को शाम को शाम 5 बजे भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा का शुभारंभ चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज से होगा। शोभायात्रा बाड़ा होते हुए सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।
बच्चों की प्रतियोगिताएं
26 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से बच्चों की विभिन्न विभिन्न होगी। इसके बाद शाम सात बजे से मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 28 अप्रैल को शाम को 6 बजे से भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर फूल बंगला, छप्पनभोग, भजन संध्या, कायस्थ रत्न सम्मान, मेधावी छात्र छात्रओ का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में नारायण स्वरूप कुलश्रेष्ठ, राकेश सक्सेना, शशिकांत भटनागर, रविन्द्र मोहन सक्सेना, मुकेश भटनागर, सुरेंद्र खरे, अमित सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, राजीव श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, आलोक सक्सेना, अविनाश भटनागर, देवेंद्र श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव शामिल थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









