टॉपर्स को सम्मानित कर हॉकी से जुडऩे का किया आवाहन

Apr 04 2026

ग्वालियर। दर्पण कॉलोनी एवं थाटीपुर क्षेत्र के जिंगल बेल विद्यालय, तंवर हायर सेकंडरी विद्यालय, इन्फेंट विद्यालय, साइ डिवाइन विद्यालय, एवं मॉडल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा पांचवी एवं आठवीं के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह मॉडल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश भटनागर ने उक्त सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि व हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर ने स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर संचालित हॉकी फीडर सेंटर से सभी छात्र-छात्राओं को जुडऩे का आह्वान किया, इस अवसर पर राकेश शर्मा, प्रदीप समाधिया, उपेंद्र जैन, मीनू गर्ग एवं प्रताप सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक एवं पेरेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह एवं आभार प्रदर्शन उपेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।