ताल वाले हनुमान मंदिर पर फूल बंगला एवं छप्पनभोग के साथ जन्मोत्सव सम्पन्न
Apr 04 2026
ग्वालियर। चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर ताल वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर से लगभग 6000 श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाआरती में सहभागिता की एवं भोजन प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस शुभ अवसर पर भव्य श्रृंगार झांकी, फूल बंगला, छप्पन भोग तथा हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था देखने को मिली।
राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंदिर प्रबंधन समिति के मुख्य संरक्षक ख्यालेन्द्र प्रजापति द्वारा उपस्थित जनसमूह को मंदिर के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह मंदिर लगभग 161 वर्ष पुराना प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर है, जिसकी व्यवस्था प्राचीन काल से ही प्रजापति समाज द्वारा संचालित होती आ रही है। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं हेमंत प्रजापति द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गईं। मुख्य यजमान श्यामलाल प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलराम प्रजापति ने आगंतुक अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को गमछा, हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन समिति के श्यामलाल प्रजापति, रामगोपाल प्रजापति, राकेश प्रजापति, ललित प्रजापति, सोनेराम प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, कमल प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, भालचंद्र प्रजापति, संतोष प्रजापति, आनन्द प्रजापति, महेश प्रजापति, जीतू प्रजापति सहित श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं समाजबंधुओं के विशेष सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









