श्री वैश्य गरिमा मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न

Apr 04 2026

ग्वालियर। श्री वैश्य गरिमा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक  देवकीनंदन ठाकुर के शांति सेवा धाम वृंदावन में विगत दिवस सम्पन्न हुई। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 150 से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों ने समारोह में भाग लिया। ग्वालियर से 22 पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपस्थिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग थे, अरूण गुप्ता,  विजय गर्ग, शत्रुघ्न शाह, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, गोपेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वैश्य समाज को एक जुट करना राजनेतिक स्तर पर दबाव बनाना है। हम अपनी भागीदार राजनीति में सुनिश्चित करें। पूर्व आईजी विजय गर्ग ने समाज की एकता ओर भागीदारी पर बल दिया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समाज के बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर है आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे है समाज उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी उपवर्गों के साथ लेकर चलने को कहा। वैश्य गरिमा मंच के संरक्षक विजय गर्ग, जवाहर बंसल, कार्यक्रम संयोजक गोपेश अग्रवाल, शत्रुघ्न शाह, जितेंद्र अग्रवाल सभी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का मोतियों की माला एवं पटका पहना कर सम्मान किया गया।
2 दिवसीय सम्मेलन में कुल मिलाकर 300 से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और वैश्य गरिमा मंच को आगे ले जाने और सभी वैश्य भाइयों को एकजुट करने में सहायक होने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने मध्य प्रदेश से पधारे सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों का गले में पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
ग्वालियर, से अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग, रवि गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, श्रीमति ज्योति अग्रवाल, श्रीमति शशि सिंघल, श्रीमति शेफाली सिंघल, गोपाल जैन, विनोद सिंघल, कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल भोपाल, शोभा गुप्ता भोपाल, नरेंद्र अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, गोपाल प्रसाद गुप्ता श्रीमति उमा अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल अग्रवाल, रवि गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।