बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा में भंडारे व पत्रकार सम्मान के साथ महोत्सव का समापन 4 अप्रैल को
Apr 03 2026
ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव के तीसरे दिन कोटेश्वर मंदिर से राम हनुमान रथ यात्र को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भगवान की आरती उतारकर रवाना किया। उत्सव की शुरुआत सुबह 5 बजे बालाजी महाराज (हनुमान जी) के पंचामृत अभिषेक और चोला श्रृंगार के साथ हुई। मंदिर परिसर में हनुमान जी महाराज को 56 व्यंजनों का महाभोग लगाया गया। इससे पूर्व, 31 मार्च से जारी अखंड रामायण पाठ का समापन बुधवार 1 अप्रैल को हुआ था। शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से पीयूष शास्त्री द्वारा विश्व शांति हेतु महायज्ञ किया जा रहा है। व आज 4 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12:30 बजे पत्रकार सम्मान समारोह एवं शाम 6 बजे से विशाल भंडारा छप्पन भोग प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।
मंदिर के चरण सेवक जगबीर दास तोमर के अनुसार, इस बार 28 मुखी काली मसानी की झांकी पहली बार ग्वालियर की सडक़ों पर उतरी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही बाहुबली हनुमान और सिंदूरी हनुमान की भव्य झांकियां, राम-लक्ष्मण को कंधे पर उठाए हनुमान जी का स्वरूप, राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान और वानर सेना की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने सांप्रदायिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया। कोटेश्वर से किलागेट तक के मार्ग में जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की और चरण सेवक जगबीर दास तोमर का साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह भक्तों के लिए पूरे रास्ते आइसक्रीम, फल, दूध और कोल्ड ड्रिंक की सेवा होती रही। रथ यात्रा का समापन हजीरा स्थित इंटक मैदान पर हुआ, जहाँ ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने प्रभु के स्वरूपों की आरती उतारकर चल समारोह को विश्राम दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









