आशाराम बापू के 90वें अवतरण दिवस पर बाड़े से निकलेगी संकीर्तन यात्रा 5 अप्रैल को
Apr 03 2026
ग्वालियर। आशाराम बापू के 90वें अवतरण दिवस पर श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा महाराज बाड़े से दोपहर 3 बजे संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जो कि महाराज बाड़े से सराफा बाजार, शिंदे की छावनी, जयेंद्र गंज, दौलत गंज होते हुए वापिस महाराज बाड़े पर समाप्त होगी।
मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल को बाड़े से आयोजित भव्य संकीर्तन यात्रा का जगह2 भक्तों द्वारा जल फल मिष्ठान वितरण कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा। संकीर्तन यात्रा में बैनर से सुसज्जित साउंड सिस्टम युक्त वाहन पर गुरु भक्ति से ओत प्रोत भजनों की प्रस्तुति कर शहर की सडक़ों पर हरि रस वर्षा की जाएगी। श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल पदाधिकारियों द्वारा अधिकाधिक संख्या में भक्तों से संकीर्तन यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









