शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने वार्ड 18 में सफाई की

Apr 03 2026

ग्वालियर।  वार्ड 18 स्थित दंदरौआ धाम में विशेष सफाई अभियान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव द्वारा चलाया गया। इस अवसर पर वार्ड के सभी कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं