श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग यात्रा संपन्न
Apr 03 2026
ग्वालियर। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग यात्रा वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड से तलवार वाले हनुमान जी महाराज एबी रोड जलालपुर चौराहे तक निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे। यात्रा का जगह-जगह पर आम जनमानस के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तलवार वाले हनुमान जी महाराज मंदिर के महंत ने सभी युवा साथियों को यात्रा के उद्देश्य पूर्ति का आशीर्वाद दिया। बजरंग यात्रा के संयोजक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया कि बजरंग यात्रा के माध्यम से हनुमान जी से प्रार्थना करता हूं कि ग्वालियर के युवा नशा मुक्त हो, नशे से दूर रहे हैं हम सब भी नशे से दूर हैं और जब हम नशे से दूर रहेंगे तभी सशक्त एवं समर्थ भारत का निर्माण कर पाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









