हनुमंत जन्मोत्सव पर महापौर एवं विधायक डॉ. सिकरवार ने की आरती

Apr 02 2026

ग्वालियर। हनुमान जयंती पर ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। सुंदरकाण्ड पाठ में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटूÓ के साथ तमाम श्रृद्धालुओं ने आरती की। आरती करने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी पुरूषोत्तम भार्गव, सुरेश नीखरा, राम पाण्डे, राकेश अग्रवाल, संजय कठठ्ल, अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, श्रीमती रेखा जाटव, केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, विनोद जैन, राजेश तोमर, प्रमोद जैन, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, सुरेश प्रजापति, महेन्द्र शर्मा, जहान सिंह तोमर, कल्लू तोमर, आदित्य सिंह सिकरवार, हेमंत शर्मा, अंशुमन सिंह सिकरवार, अरूणोदय सिंह सिकरवार, हरेन्द्र वर्मा, सुनील रमपुरिया समेत सैकड़ों गणमान्यजन मौजूद रहे। सुंदरकाण्ड के पश्चात् प्रसादी में हजारों लोगों ने शिरकत की।