यज्ञोपवीत संस्कार एवं स्नेह सम्मेलन आयोजित किया
Apr 02 2026
ग्वालियर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर इकाई द्वारा एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा 7 बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न कराया गया, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संस्कार संपन्न हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजीव नयन शर्मा डीएसपी राज्य सायबर क्राइम, विशेष अतिथि सुनील सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम कुमार वैद्य राष्ट्रीय संयोजक ने की। अतिथि महेश कुमार वर्मा प्रदेश समन्वयक, श्रीमती मधु शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती सरिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सुमन चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सरला गुप्ता ग्वालियर संभाग अध्यक्ष मंचासीन थे।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्वालियर में ट्रस्ट का स्नेह सम्मेलन भी आयोजित किया गया। ग्वालियर संभाग के समस्त जिलों एवं तहसीलों के कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस आयोजन ने न केवल बालकों के संस्कार को प्रोत्साहित किया, अपितु ट्रस्ट के सदस्यों के बीच सौहार्द एवं एकजुटता को भी मजबूत किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मानव अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में प्रवीण कुमार शर्मा इंदौर संभाग विधि प्रभारी, युवराज सिंह उज्जैन संभाग अध्यक्ष युवा विंग श्रीमती उर्मिला नाहर ग्वालियर जिला अध्यक्ष, श्रीमती ममता दुबे भिंड जिला अध्यक्ष, श्रीमती सरला शर्मा मुरैना जिला अध्यक्ष, श्रीमती पूनम सेमर अशोक नगर जिला अध्यक्ष, श्रीमती रूचि गुप्ता ग्वालियर तहसील अध्यक्ष, श्रीमती दीपाली सक्सेना सिटी सेंटर तहसील अध्यक्ष, श्रीमती प्रवेश गुर्जर ग्वालियर नगर अध्यक्ष, श्रीमती गीता राणा मुरार तहसील अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता शर्मा जिला संरक्षक, दिनमणि शर्मा ग्वालियर जिला मिडिया प्रभारी एवं ग्वालियर संभाग के समस्त जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा दुबे ने किया। आगे भी ट्रस्ट ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









