ओटीए में एएनओ के लिए दो दिवसीय एक्सरसाइज शक्ति का आयोजन

Apr 02 2026

ग्वालियर। एसोसिएट एनसीसी अधिकारीÓ एनसीसी इकाइयों और स्कूलों और कॉलेजों के एनसीसी कैडेटों के बीच सबसे महत्वपूर्ण इंटरफेस हैं। ओटीए देश में अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है जो पूर्णकालिक महिला अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और एनसीसी गर्ल कैडेट प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करता है। अकादमी में दिए जाने वाले प्रशिक्षण का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को जिम्मेदार नागरिक और 'कल के नेताÓ के रूप में तैयार करने के लिए आवश्यक कौशल के साथ एनसीसी अधिकारियों को सशक्त बनाना है।
जूनियर विंग कोर्स की गतिविधि के रूप में एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी ने ऐतिहासिक 126 जूनियर विंग लेडी एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों के लिये दो दिवसीय एक्सरसाइज शक्ति का आयोजन 1 व 2 अप्रैल को किया गया। इस एक्सरसाइज का उद्देश्य ना केवल प्रतियोगिता करना था बल्कि इसमें अपने-अपने कंपनी के लिए टीमवर्क, नेतृत्व, सामूदायिक समायोजन, विभिन्न कौशलों से अपने अंदर छिपे व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करना तथा कैम्प आयोजन की गतिविधियों एवं कैम्प में विभिन्न नियुक्तियों की भूमिका से अवगत कराना है।
एक्सरसाइज शक्ति के तहत इंटर कंपनी टेंट पिचिंग प्रतियोगिता दोनो कंपनी के लिये इंटर कंपनी टेंट पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अहिल्याबाई कम्पनी विजेता रही। कैम्प लेआउट में 2 अप्रैल को दोनो कंपनी के लिये इंटर कंपनी टेंट पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अहिल्याबाई कम्पनी विजेता रही। साथ ही कमांडेंट द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया गया। फ्लेग एरिया प्रतियोगिता में अहिल्या बाई कम्पनी ने युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर तथा दुर्गावती कंपनी ने नेतृत्व की एक पाठशाला विषयों पर फ्लैग एरिया प्रस्तुति की जिसमें दुर्गावती कम्पनी विजेता रही।
ओटीए के प्री-कमीशन कोर्स में 126 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं जो कि 15 अप्रैल 2026 को ग्वालियर अकादमी के एतिहासिक तथा प्रभावी वातावरण में पिपिंग सेरेमनी के दौरान कमीशन प्राप्त करेंगे। कमीशन प्रदान किये जाने के पश्चात् इन महिला एनसीसी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष शपथ लेंगे।