महाराजा महासेन महिला समिति ने खेली गुलाबों की होली
Apr 02 2026
ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा कृष्ण के साथ गुलाब के फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 3 से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे चला, इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं गोपी का स्वरूप रखकर आई एवं कई आकर्षक गेम खेल कर मनोरंजन किया उसके बाद राधा कृष्ण ने सखियों संग फूलों की होली खेली। इस अवसर पर संस्था द्वारा कुछ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल एवं सचिव आशा गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर महिलाओं के उत्थान के लिए एवं उन्हें समाज में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्चना गांगिल, सपना गुप्ता, माधवी गुप्ता, सीमा बंसल, अंजू गुप्ता, सीमा गुप्ता, रजनी गोयल, मेघा गोयल, जागृति मांडिल, सुधा मांडिल, रंजना गुप्ता, नीलम गुप्ता, संगीता गुप्ता, राधा गुप्ता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









