इंदौर के करण धनेलिया बने वर्ल्ड क्लास 2026 फाइनल्स के चैंपियन

Apr 02 2026

ग्वालियर।  इंदौर का प्रतिनिधित्व कर रहे करण धनेलिया को डियाजियो इंडिया के वर्ल्ड क्लास फाइनल्स (भारत, नेपाल और श्रीलंका) के 12वें संस्करण में 'बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026Ó चुना गया है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित बारटेंडिंग प्रतियोगिताओ ंमें से एक यह मुकाबला 27 और 28 मार्च को गुरुग्राम केलेमेरिडियन में आयोजित दो दिवसीय फाइनल के साथ शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस साल का फाइनल खास रहा, जिसमे ंटॉप 8 में अब तक की सबसे ज्यादा महिला भागीदारी देखने को मिली। खास बात यह रही कि देश के दिल कहे जाने वाले इंदौर, जो अपने खाने के लिए मशहूर है, अब कॉकटेल कल्चर में भी अपनी पहचान बना रहा है।
फाइनल्स के दौरान इंदौर के एटेलियर वीसे करण धनेलिया अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे। उनके आत्मविश्वास, शांत स्वभाव और फ्लेवर्स के साथ किए गए प्रयोगों ने उन्हें बाकी प्रतिभागियों से अलग बनाया। उन्होंने एक खास ड्रिंक तैयार की, जिसमें अनियन सोडा और स्पिरुलिना सिरप का इस्तेमाल किया गया था, जो अपनी अलग सोच और स्वाद के कारण जजों पर गहरी छाप छोड़ गया। वहीं, स्पीड राउंड में क्लासिक ड्रिंक्स की उनकी समझ ने उन्हें बढ़त दिलाई और जीत सुनिश्चित की।
यह जीत उनके लिए एक नए मुकाम की तरह है, जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच तक ले जाती है। अब वे इस साल होने वाले वर्ल्ड क्लास ग्लोबल फाइनल्स में भारतीय उप महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह एक ऐसा मंच है, जिसने बारटेंडिंग की दुनिया के कई बड़े नामों को पहचान दिलाई है।
इंदौर के एटेलियरवी में हेड मिक्सोलॉ जिस्ट करण धनेलिया ने कहा,  'वर्ल्ड क्लास जीतना मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है। मुझे खुशी है कि मैं इंदौर को भारत के कॉकटेल मैप पर ला सका। इस पूरी यात्रा ने मुझे अपने काम को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित किया है, चाहे वह फ्लेवर्स के साथ प्रयोग हो या एक ड्रिंक के जरिए कहानी कहना। डियाजियो इंडिया की वाइसप्रेसिडेंट कस्टमर मार्केटिंग आंचल कौशल ने कहा, इंदौर जैसे शहर से इस साल का विजेता सामनेआना बेहद उत्साहजनक है और यह दर्शाता है कि वर्ल्ड क्लास प्लेटफॉर्म कितनी दूर तक पहुँच चुका है। प्रतियोगिता के दौरान करण ने जिस तरह का संतुलन और आत्मविश्वास दिखाया, वह वास्तव में सराहनीय है। हमें पूरा भरोसा है कि वे वर्ल्ड क्लास ग्लोबल फाइनल्स में देश का शानदार प्रतिनिधित्व करेंगे।