जीविवि के चार संकायाध्यक्ष बने कार्यपरिषद सदस्य

Apr 01 2026

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद (ईसी) में डीन कोटे से चार संकायाध्यक्षों को सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 23 की उपधारा (1) के खण्ड (दो) के तहत की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधि संकाय के डीन प्रो. गणेश दुबे, टेक्नोलॉजी संकाय के डीन प्रो. मनोज शर्मा, विज्ञान संकाय के डीन प्रो. एसएन महापात्रा और जीव विज्ञान संकाय के डीन प्रो. समीर भाग्यवंत को कार्यपरिषद का सदस्य बनाया गया है। यह आदेश राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जारी किया गया है। इसके तहत कुलाधिपति द्वारा इन नामों को मंजूरी दी गई, जिसके बाद विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. राजीव मिश्रा ने अधिसूचना जारी कर दी। वहीं अब राज्यपाल कोटे के ईसी मेंबरों की सूची आने का इंतजार है।