स्व. राजेंद्र सिंह डोगरा 31वीं पुण्यतिथि पर किया शरबत वितरण

Apr 01 2026

ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा गिर्राज मंदिर ओल्ड हाईकोर्ट पर स्वर्गीय राजेंद्र सिंह डोगरा की 31वी पुण्यतिथि पर शरबत वितरण किया गया। शरबत वितरण की जानकारी देते हुए संस्था की संस्थापिका एड शिल्पा डोगरा ने बताया कि उनके पापा को कैलाशबासी हुए 31 वर्ष हो चुके है। इसलिए वह प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर सामाजिक रूप से खाद्य प्रदार्थ का वितरण करती आई है। इस बार गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सके इसके लिए उन्होंने भगवान गिर्राज जी के मंदिर ओल्ड हाईकोर्ट पर करीब 300 लीटर ठंडे शरबत का वितरण किया।
एड शिल्पा डोगरा ने कहा कि पापा को गए 31 साल हो गए, लेकिन उनकी यादें आज भी ताजा हैं, उनकी कमी हमें हर पल महसूस होती है, उनकी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। और उन्हीं के सिद्धांतों को जीवित रखते हुए कि हमें समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए बस उसी प्रयास को पूरा करने की कोशिश में लगी रहती हुं। इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजी विजय शर्मा, संरक्षक श्रीमती रीता डोगरा, संरक्षक श्याम श्रीवास्तव, महेंद्र भदकारिया, सचिव लक्ष्मी करण, अमन जैन, ऊषा बॉथम, नैना करण, राहुल, भरत सहित अन्य जन मौजूद रहे।