साड़ी संस्कारी समूह ने महिलाओं कार्यक्रम आयोजित किया

Mar 31 2026

ग्वालियर। साड़ी संस्कारी समूह द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ड्रेस कोड के अनुरूप सभी महिलाएँ अजरख प्रिंट की साड़ी पहन कर आईं। समूह की संस्थापक शांता बेनर्जी ने सभी को अजरख साड़ी की विशेषताओं के बारे में बताया कि इसकी उत्पत्ति सिंध प्रांत से है। इसमें ज्यामितीय फूलों के पत्तों का डिज़ाइन बनाया जाता है। यह एक प्राचीन कला है जिसे किसी भी कपड़े की साड़ी में मुद्रित किया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में सौंदर्य विशेषज्ञ शिवानी को आमंत्रित किया गया और उनके द्वारा महिलाओं को कुछ उपयोगी सौंदर्य टिप्स दी गई और मौसम और त्वचा के अनुसार कैसे मेकअप किया जाए बताया गया। साड़ी संस्कारी संस्था हमेशा भारतीय परिधान साड़ी और महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करके महिला सशक्तिकरण में योगदान देती रहती है। कार्यक्रम में उमंग माथुर, श्रद्धा सोम सिंह, रश्मि पांडे, मोनिका निगम, सुजाता संग्राम सिंह आ िउपस्थित रहे।