लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित

Mar 30 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा द्वारा डिस्ट्रिक्ट के महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता माह के अंतर्गत अजयपुरा सिकंदर कंपू में महिलाओं वह किशोरी बालिकाओं के लिए एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत की प्रथम महिला किरण बाजपेयी व विशिष्ठ अतिथि लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा की $फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ संदीपा मल्होत्रा उपस्थित रही। इस अवसर पर क्लब की टीम ने जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से कुल 90 महिलाएँ और बालिकाएं लाभान्वित हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि $किरण बाजपेयी द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। वहीं डॉ संदीपा मल्होत्रा द्वारा किशोरी बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षा डॉ रूपा आनंद द्वारा स्वस्थ खानपान व स्वच्छता के लाभ व किशोरी बालिकाओं को लगने वाले सर्वाइकल कैंसर के नि:शुल्क शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं के विभिन्न सवालों का समाधान भी किया को गया। कार्यक्रम में पूर्व जेडसी रश्मि टावरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया व कार्यक्रम की संयोजिका भारती सोलंकी का सहयोग रहा।