कॉम्बिंग गश्त में 233 फरार वारंटी पकड़े, 296 लिस्टेट गुंडे और हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक
Mar 30 2026
ग्वालियर। जिले में विगत रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। शहर और देहात में एक साथ 50 से ज्यादा टीम गश्त पर निकलीं। जगह-जगह पर चेकिंग लगाई गई। इस दौरान पुलिस ने 233 फरार वारंटियों को पकड़ा है। इनमें से 122 स्थाई व 111 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। यह काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। इसके साथ ही घर में चैन से सो रहे 296 पुराने गुंडे और हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने घर-घर जाकर चेक किया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की है कि पिछले कुछ समय से यह किसी वारदात में शामिल तो नहीं हैं। जहां भी कोई संदिग्ध नजर आया है उसे तत्काल हवालात पहुंचा दिया गया। पूरी तसल्ली के बाद ही पुलिस ने वापस छोड़ा है। खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह भी कॉम्बिंग गश्त के दौरान सडक़ों पर जायजा लेते नजर आए हैं।
लंबे समय से चकमा दे रहे अपराधियों को पुलिस ने विगत रात सोते से जगाया। वे घर पर चैन से सो रहे थे और अचानक पुलिस पहुंच गई। इस दौरान स्थाई व गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई गई। वहीं पुराने गुंडे व हिस्ट्रीशीटरों के घर के दरवाजे खटखटाकर उनसे पूछा कि वर्तमान में क्या गतिविधियां चल रही हैं। बदमाशों ने बताया कि वह फिलहाल शांति से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
पुलिस अफसरों ने उन्हें हिदायत दी कि इसी तरह से रहना और बदमाशी या अपराध करने का ख्याल आए तो उसे दिमाग से निकाल देना। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चले कॉम्बिंग गश्त के दौरान तमाम थानों में अवैध शराब, अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज किए गए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान एडिशनल एसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर, प्रशिक्षु आईपीएस मनोज कुमार ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ सघन चेकिंग की।
लॉज, होटल, एटीएम में की जांच
गश्त के दौरान मॉनीटरिंग करते हुए एसएसपी ग्वलियर ने निर्देश दिए कि अपराधियों की धरपकड़ के साथ एटीएम, होटल, लॉज, धर्मशाला, वाहनों की चेकिंग की जाए। निर्देश मिलते ही पुलिस ने शहर व देहात क्षेत्रों में स्थित एटीएम को सबसे पहले जांचा और जब ठीक स्थिति मिली तो वाहनों की चेकिंग में जुट गई। गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आए आरोपियों को चेक किया गया।
साथ ही पुलिस ने जिले में 122 स्थाई वारंट, 111 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। साथ ही 152 गुंडा एवं 144 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना बिजौली में 2, हजीरा, पुरानी छावनी, ग्वालियर, कंपू, घाटीगांव एवं मोहना में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और थाना डबरा में अवैध हथियार का 1 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ के 7 एवं धारा 107/116 जाफौ के तहत 2 कार्यवाहियां की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









