महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा, गोपाचल पर्वत पर किया गया ध्वजारोहण

Mar 30 2026

ग्वालियर। भगवान महावीर की जयंती पर जैन समाज ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिनकी शुरूआत सुबह से हुई और देर रात तक चले। कार्यक्रमों की शुरूआत विशाल यात्रा से हुई है।
सोमवार सुबह दौलतगंज से गुरुदेव हनुमान सागर और हनुमणी सागर महाराज के सानिध्य में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर भगवान की एक विशाल यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नाच-गाकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर अपनी खुशी व्यक्त की। यात्रा दौलतगंज से शुरू होकर बाड़े होते हुए चंपाबाग बगीचे तक पहुंची। इसके अतिरिक्त शहर के विशेष तीर्थ स्थल श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गोपाचल पर्वत पर भी भगवान के जन्मोत्सव पर ध्वजारोहण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन हुआ था। इस पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा देशभर के जैन मंदिरों में विशेष कार्यक्रम और आयोजन किए जाते हैं।