लायंस क्लब आस्था ने सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया

Mar 30 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा डिस्ट्रिक्ट के महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता माह के अंतर्गत एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की टीम ने कैंसर पहाड़ी स्थित बस्ती में जाकर जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया।
कार्यक्रम के माध्यम से कुल 75 महिलाओं और बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। प्रत्येक को 2 सेनेटरी पैड प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण बाजपेई की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा बंसल, पूर्व ज़ोन चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं सचिव प्रियंका अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।