दिव्यांगजनों ने मनाया होली एवं चेत्र नवबर्ष मिलन समारोह

Mar 30 2026

ग्वालियर। विगत रोज शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दानाओली स्थित जौहरी भवन पर दिव्यांगजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं नवबर्ष की शुभकामनाएं देते हुए होली एवं चैत्र नवबर्ष मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में सभी ने ईश्वर से विश्व शांति की प्रार्थना की।
 इस विशेष मौके पर मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता राजकुमार शर्मा, विशेष अतिथि हमीद खां उस्मानी, देवेन्द्र वर्मा थे। मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा ने उपस्थित दिव्यांग जनों को होली एवं नवबर्ष की हार्दिक  शुभकामनाएं देते हुए सभी दिव्यांगजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे सभी दिव्यांगजन किसी भी तरह की प्रतिभा के मोहताज नहीं है। आज हम टीवी एवं शौसल मीडिया पर दिव्यांग भाई बहिनों के एक से एक हुनर टेलेंट देख कर आत्मिय प्रसन्नता होती हें। जौहरी जी आप लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से जिस तरह आपके ही नहीं हर पीडि़त वर्ग के अधिकारों के लिए तत्पर संघर्ष करते चले आ रहे हें। जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
इसी क्रम में हमीद उस्मानी ने सभी दिव्यांगजनों को बताया कि दिव्यांगजनों के रेल्वे रियायती स्मार्ट कार्ड रेल्वे वाणिज्य विभाग द्वारा पांच बर्ष के लिए बनाए जाते थे। श्री जौहरी के अथक प्रयास से अब 35 बर्ष से ऊपर बाले दिव्यांगजनों के रेल्वे रियायती स्मार्ट कार्ड ओनलाइन आजीवन बनाए जा रहे है।
कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ जिला संयोजक   एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतू श्री जोहरी ने ग्वालियर निवासी दिव्यांग जनों को स्वयं का रोजगार दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि शुरू में दस दिव्यांग जनों को रोजगार देने का प्रयास किए जायेंगे। साथ ही दिव्यांग जनों पर आय दिन सामान्य व्यक्तियों द्वारा शौषण, किए जाना, उन पर बढ़ते हुए अत्याचार एवं दिव्यांग बहिनों के साथ आये दिन बलात्कार जेसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। उक्त घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतू शीघ्र ही नि:शक्तजन एक्ट 2016-17 अधिनियम के तहत थानों में एफआईआर दर्ज किए जाने हेतू 2016-17 नि:शक्तजन एक्ट के राजपत्र की किताबें, कलेक्टर, आईंजी, डीआईजी एवं एसएसपी को भेंट करने की श्री जौहरी ने घोषणा की।
कार्यक्रम में करीब आधा सैकड़ा के आसपास दिव्यांग जनों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर, परमाल सिंह कुशवाह, राजेन्द्र मिश्रा, बलविंदर सरदार, ज्ञानसिंह कुशवाह, रामदास रजक, लोकसिंह राठोर, कपिल राठोर, नासिर हुसैन, जाहिर हुसैन, सोनू यादव, प्रेम चंद उमरिया, लिया लक्षकार, हेमंत कुशवाहा, राजीव दिक्षित, दिनेश मोरे, आदि उपस्थित थे।