अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने विक्रम श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी

Mar 30 2026

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कैलाशवासी विक्रम श्रीवास्तव यानि विक्रम बाबा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कायस्थ बंधुओं ने श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने-अपने विचार रखें।
वही कवि श्याम श्रीवास्तव सनम ने शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि-हरि कृपा से चमक उठी थी डबरा की तकदीर। हरि कृष्ण की दो संतानें श्री विक्रम और वीर।।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव भरत श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, सनम महामंत्री अजय भटनागर, संगठन मंत्री राम श्रीवास्तव, एडवोकेट हरिओम श्रीवास्तव, एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, पार्षद बॉबी संध, पार्षद राजू सरदार, रितेश जैन, युवा कार्यकारी अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, सनत श्रीवास्तव, संतोष गौड, नंदू शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, भावेश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक कायस्थ बंधु उपस्थित थे।