लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी ने महिला आवासीय हॉस्टल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई

Mar 29 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी द्वारा लायंस क्लब इंटरनेशनल के महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोजेक्ट के तहत कम्पू स्थित एसएएफ रोड पर बने इंदिरा गांधी कामकाजी महिला आवासीय हॉस्टल में एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई। इस मशीन की क्षमता 100 पैड की है और वर्तमान में इस हॉस्टल में लगभग 100 कामकाजी महिलाएं रह रही हैं।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन श्रीमती किरण बाजपेयी , विशिष्ट अतिथि जीएमटी समन्वयक डॉ. संदीपा मल्होत्रा थीं। इसके साथ ही आरसी नरेंद्र मंगल, जेडसी पीएमजेएफ एलडी बलोदी, पूर्व आरसी भीष्म हबलानी, पूर्व जेडसी लायन रश्मि टावरी, लायन रूपा आनंद, लायन भारती सोलंकी और हॉस्टल की अध्यक्षा श्रीमती आशा सिंह उपस्थित रहे।
इस वेंडिंग मशीन से कामकाजी महिलाओं और हॉस्टल की कर्मचारियों को सैनिटरी पैड मुफ्त में मिलेंगे। साथ ही क्लब के एक स्थायी प्रोजेक्ट के तौर पर क्लब द्वारा ही हर महीने इस मशीन में नए सैनिटरी पैड भरे जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन सीए संदीप टावरी, सचिव लायन महेश गोयल, कोषाध्यक्ष लायन रविंद्र दलवी, लायन अभिषेक त्रिपाठी, लायन सुनील सिंह चौहान, लायन डॉ. सुनील सिंघल, लायन अभिषेक शर्मा, लायन अजय रणधीवे, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन संजय कदम, लायन विनोद गोयल, लायन दीपक राजपूत और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।