आउटसोर्स कर्मचारियों को जिले में कलेक्टर दर से कम भुगतान किया जा रहा
Mar 28 2026
ग्वालियर। जिले में कलेक्टर दर से कम भुगतान किया जा रहा है जिसके चलते जल्द ही कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान को ज्ञापन देकर सिविल सर्जन के अधीन कार्यरत एजेंसी राज सिक्योरिटी की शिकायत करेंगे। विश्वेश्वर गोस्वामी प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश संविन्दा ठेका स्वास्थ्य श्रमिक संघ (इंटक) ने बताया राज सिक्योरिटी जिला चिक्सालय में सपोर्ट स्टाफ, सफाई और सुरक्षा कर्मीयो का भुगतान कलेक्टर दर वर्तमान 11470 से भुगतान ना करते हुए कर्मचारीयो को राज सिक्योरिटी द्वारा सपोर्ट को 10500 ओर सुरक्षा और सफाई कर्मियो को 9000 दीये जा रहे है। ईपीएफ भी कम जमा किया जा रहा हैं। कर्मचारियों ने बताया ईएसआई जमा नहीं किया जाता है ईएसआई कार्ड किसी को वितरण नहीं किया गया। जिससे ईएसआई से किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा जो श्रम विभाग के नियम विरुद्ध है।
इसकी उच्च स्तरीय अधिकारियों से जाँच करायी जाएगी राज एजेंसी जिला अस्पताल में अधिकारियों से मिलकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है कम वेतन पर काम करने वाले स्वास्थ्य आउटसोर्स कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









