समाज से ही राष्ट्र प्रगति: मुकेश अग्रवाल
Mar 28 2026
ग्वालियर। समाज की प्रगति से ही राष्ट्र की प्रगति का रास्ता खुलता है, इसीलिये जरूरी है कि हम सामाजिक रूप से एकजुट और संगठित हों तभी हम अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर समाज के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में भी सहभागी होंगे। वैश्य महासम्मेलन भी इसी दिशा में कार्यरत है।
उक्त उदगार वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने वैश्य महासम्मेलन के संभागीय और जिले के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किये। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्रों से राजनैतिक व प्रशासनिक क्षेत्र में भी अपनी बुलंदियों के परचम लहरायें। उन्होंने कहा वैश्य महासम्मेलन देश का सबसे बडा सामाजिक संगठन है और हम वैश्य समाज के सभी सदस्यों के साथ हर समय खडे है।
अभिनंदन समारोह के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल जैन ने बताया कि संभाग के सभी जिलों में आगामी माह में जो प्रोग्राम मुख्य इकाई, महिला इकाई, एवं युवा इकाई द्वारा किए जाते रहेंगे। इसके लिये वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी सक्रिय है। इसी क्रम में ग्वालियर जिले के सभी 66 वार्डों को लेकर विस्तार से चर्चा के बाद एडवोकेट वैश्य रोहित गुप्ता को वार्डो में वैश्य समाज को सक्रिय करने के लिए प्रोग्राम कन्वीनर बनाया गया है। इस अवसर पर संभाग की प्रथम कार्यकारणी मीटिंग की तारीख भी फाइनल की गई। मीटिंग से पहले सभी तहसीलो में नई टीम बनाई जा रही है।
प्रोग्राम में संभागीय मीडिया प्रभारी विनय अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, युवा इकाई डॉ रजनीश नीखरा, डबरा ग्रामीण अध्यक्ष रवि कुमार सोनी, ग्वालियर मुख्य इकाई अध्यक्ष अजय गोयल, अनूप अग्रवाल, कमल गोयल, मुकेश सांघी, सुनील अग्रवाल सनी, जगदीश दामले, कैलाशचंद गर्ग, राजेश जैन बंटी, सुरेंद्र अग्रवाल, महिला अध्यक्ष ज्योति बंसल, समता जैन, साधना गुप्ता, दीपिका मित्तल, साधना गोयल, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक गुप्ता, कपिल जैन, सागर अग्रवाल, एडवोकेट रोहित गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रवीण जैन आदि वैश्य बन्धु उपस्थित थे। संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन संभागीय स्तर पर सामाजिक सेवा कार्यो से भी लोगों को जोडेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









