51 कन्याओं का पूजन कर 51 शक्तिपीठ का आशीर्वाद लिया

Mar 27 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 23 की उपाध्यक्ष भावना राजपूत ने बताया कि संस्था द्वारा 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी उपस्थित रही। डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर संस्था द्वारा अलग अलग वार्डों में कन्या पूजन का आयोजन किया था साथ ही पुलिस विभाग एवं समाज सेवी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित भी किया था।आज वार्ड क्रमांक 23 की उपाध्यक्ष बहन भावना राजपूत के निवास पर 51 कन्याओं का पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूजन करके ऐसा लगा मानो 51 शक्ति पीठ के दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर भावना राजपूत, श्रीमती रामबाई वार्ड 25 की उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, राधा,डी सी तिवारी, मंजू सिंह, नीलम राजपूत,गोल्डी जीवन ज्योति,राधा राजपूत, सहित बहने उपस्थित रही।