ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का गणेश पूजन 15 को, 20 को बारात
Mar 27 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, विवाह अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया विश्व 20 अप्रैल को सनातन धर्म मंदिर में चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 31 मार्च तक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर सायं काल 5 बजे से प्रतिदिन निशुल्क पंजीयन होंगे।
चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का श्री गणेश पूजन बुधवार 15 अप्रैल को तथा विवाह में हल्दी मेहंदी की रस्म अदायगी 19 अप्रैल को होगी। अक्षय तृतीया पर 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे से श्रीराम मंदिर फालका बाजार से नुक्कड़ चौराहा, ऊंट पुल, पुराना हाईकोर्ट, गिरिराज मंदिर,घोडा चौराहा से सनातन धर्म मंदिर पर पहुंचेगी।
मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल में शादी करने के लिए एक जोड़ा का पंजीयन कर उसे सुहाग जोडा लहंगा-चुनरी महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि त्रिपाठी, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, महामंत्री रचना गौड, सरंक्षिका डॉ बंदना भूपेंद्र प्रेमी, किरण मिश्रा, संध्या तिवारी, अल्का मिश्रा,शशि गोस्वामी, अनिता योगेंद्र दीक्षित,संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज,अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, स्वागताध्यक्ष एच.बी.शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष हेमेश दंडोतिया, अवधेश पटसारिया, अशोक कुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक, योगेश मिश्रा,आदि ने भेंट किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









