लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस 2 मई से
Mar 25 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 प्रान्त की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आगामी 2 एवं 3 मई को रंगमहल गार्डन में भव्य रूप से आयोजित होने जा रही है। इस आयोजन का नेतृत्व प्रान्त के प्रांतपाल सुधीर बाजपेई करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस पूरे लायंस वर्ष का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है।
विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि लगभग 9 वर्षों के अंतराल के पश्चात, पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक के कार्यकाल के बाद, यह आयोजन पुन: ग्वालियर में आयोजित हो रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लायंस सदस्य बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे, जिससे यह आयोजन और भी भव्य एवं यादगार बनने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु होटल ग्रिल किंग में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रांतपाल सुधीर बाजपेई ने की। बैठक में पूर्व प्रांतपालों जीएल भोजवानी, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक एवं सुनील गोयल ने अपने बहुमूल्य अनुभवों से मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूर्व प्रांतपाल जीएल भोजवानी ने कहा कि इतने वर्षों बाद ग्वालियर में यह आयोजन हो रहा है, इसलिए अतिथियों के स्वागत एवं आतिथ्य में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्वालियर अपनी उत्कृष्ट मेहमाननवाज़ी के लिए पहले से ही विशेष पहचान रखता है, जिसे इस अवसर पर और सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
कॉन्फ्रेंस की मिडिया सह प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदार सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया, जिससे सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। अंत में प्रान्त के सचिव रमेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष रामकिशन सिंघल, पीआरओ जुबेर रहमान, पास्ट आरसी सुनील शर्मा, संदीपा मल्होत्रा, शिवशंकर अग्रवाल, अजय सपरा, जेएस गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन सत्येंद्र यादव, सुमन मदान, शशिभूषण सिंघल, नरेंद्र मंगल, सह मिडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल, ज़ॉन चेयरपर्सन नीलम अग्रवाल, रमन सेठ वंदना जाजू, प्रीती सिंह, मानव मेहरा, हेमेंद्र तिवारी, जगदीश मित्तल, अजय चोपड़ा, अजय बाजपेई आदि लायंस सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









