कलेक्टर रुचिका चौहान ने अग्नि दुर्घटना की बारीकी से जाँच करने के दिए निर्देश
Mar 25 2026
ग्वालियर। खुर्जेवाला मोहल्ला में बनी एक मल्टी के बेसमेंट में बुधवार को लगभग 11 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम के दमकल दस्ता, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा। साथ ही स्वयं भी मौके पर पहुँची। नगर निगम के दमकल दस्ते एवं स्थानीय मोहल्ले के निवासियों के साझा प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया है।
जिस मल्टी के बेसमेंट में आग लगी थी उस मल्टी में निवासरत लगभग 20 परिवारों को एहतियात बतौर सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मल्टी के बेसमेंट में रखे पेंट, सेनेटाइजर एवं दवाईयों इत्यादि में आग लगी थी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आग लगने की सम्पूर्ण घटना की बारीकी से जांच करने के निर्देश नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने हिदायत दी है कि मल्टी के बेसमेंट में सामग्री रखने की अनुमति व मल्टी की छत पर लगे टावर की परमीशन इत्यादि की खासतौर पर जांच की जाए। साथ ही जाँच के दौरान इस पर भी नजर रखें कि यदि ऐसी वस्तु जिसके भण्डारण के लिये पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है, उसकी अनुमति है कि नहीं। विधिवत अनुमति, अन्य कानूनी प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों इत्यादि का पालन सही न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुँचीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मल्टी में निवासरत परिवारों एवं खुर्जेवाला मोहल्ला के अन्य निवासियों से भी चर्चा की। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि आप सबकी सुरक्षा व सुविधा के लिये प्रशासन कटिबद्ध है। आग लगने की घटना की बारीकी से जांच की जायेगी और जाँच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी।
इस मौके पर एसएसपी धर्मवीर सिंह,निगम अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव व एएसपी श्रीमती सुमन गुर्जर सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









