केमिकल गोदाम में लगी आग, अपार्टमेंट खाली कराया कोई जनहानि नहीं
Mar 25 2026
ग्वालियर। खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 11 बजे आग लग गई। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित केमिकल गोदाम से आग शुरू हुई और पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग बढ़ती देख अपार्टमेंट के रहवासी घबरा गए और छत की ओर दौड़ लगा दी। उन्होंने दूसरी छतों पर कूदकर जान बचाई। पुलिस ने अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों को बाहर निकला। 3 फायर ब्रिगेड पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आखिर में धुएं पर फॉम डाला गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम है, जिसमें स्याही और सर्जिकल सामान रखा है। बताया जा रहा है कि सर्जिकल सामान से आग भडक़ी। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग देखी, तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जल्दी से अपार्टमेंट खाली कराया और घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकाले। वहीं गोदाम से स्याही के ड्रम भी बाहर निकाले गए। एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह खुद लोगों को बाहर निकालते नजर आए।
संकरा रास्ता-दमकलों को पहुंचने में हुई कठिनाई
अपार्टमेंट तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण दमकलों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दमकल समय से पहुंच गईं और पानी डालना शुरू किया।
आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चला है पर आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट से आग लगी है। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, पर आग भडक़ गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









