गुड़ी पड़वा-गणगौर महोत्सव में सविता बनीं बेस्ट ड्रेसअप

Mar 24 2026

ग्वालियर। कैट महिला विंग ने महिला सशक्तिकरण थीम पर गुड़ी पड़वा व गणगौर महोत्सव होटल में धूमधाम से मनाया। जिसमें महिला उद्यमियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ गुड़ी पड़वा और गणगौर उत्सव को मनाया। महिलाओं ने सज धज कर मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया, वहीं नृत्य संगीत के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेसअप का खिताब सविता गोयल ने जीता। वहीं गेम में तन्वी खंडेलवाल व पंक्चुअलिटी में छाया अग्रवाल विजयी रहीं। इस अवसर पर विंग की प्रभारी निरुपमा मालपानी, कविता जैन, बबीता डाबर, लेखिता सिंघल, रीना गंधी, निधि अग्रवाल, भावना सोलंकी उपस्थित रहीं।