युवाओं ने संसद भवन का भ्रमण किया, लोकसभा अध्यक्ष से मिला मार्गदर्शन
Mar 24 2026
ग्वालियर। युवाओं के करियर, मानसिक स्वास्थ्य, पब्लिक पॉलिसी एंड लीडरशिप के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के युवा साथियों ने लोकतंत्र के पावन मंदिर संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर ने युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। युवाओं ने भ्रमण के दौरान युवाओं ने संसद की कार्यवाही, लोकसभा की संरचना तथा विधायी प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं को समझा। युवाओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्वालियर लोकसभा सांसद भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।
श्री बिरला ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह भ्रमण उनके लिए सीखने का एक अनूठा अवसर रहा, जिससे उन्हें शासन व्यवस्था और नेतृत्व की गहरी समझ मिली। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बताया कि संसद भवन भ्रमण ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व विकास और जनसेवा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस अवसर पर संस्था संस्थापक आकाश बरूआ, आकाश त्रिपाठी, कुमकुम सिंह, अंजली नरवरिया, कृष्णा महेश्वरी, संभव झा, पियूष नरवरिया, अनिल कुशवाह, अभय सिकरवार आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









