रामदास अठावले की कार्य कुशलता के चलते तीसरी बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली: हर्ष

Mar 22 2026

ग्वालियर। अपने ग्वालियर प्रवास पर आए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया दिल्ली के उपाध्यक्ष हर्ष असड़ी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले की समाज सेवा और आमजन के प्रति निष्ठा को देखते हुए तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार में शामिल किया है रामदास अठावले महाराष्ट्र के एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वर्तमान में (2016 से तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपाध्यक्ष हर्ष असड़ी से जब पत्रकारों ने दिल्ली के हालात पर सवाल किया तो उन्होंने जबाव देते हुए कहाकि केजरीवाल ने दिल्ली को लुटा है और बांग्लादेशियो को पनाह दी अब दिल्ली में जब से रेखा गुप्ता आईं है तब से दिल्ली के हालात सुधर रहे है महिलाओं को बस में फ्री सफर कराया स्कूली बच्चों को सुविधाएं भी दी हमारी पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले ने जो तीसरी बार मोदी सरकार में केबिनेट मंत्री बने हैं वह हमेशा से आमजन की सेवा के लिए तैयार रहते है मोदी जी को धन्यवाद देते हैं कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास की रहा पड़ी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी प्राप्त की है। 
आपको बता दें कि हर्ष असड़ी एक समाजसेवी भी है जिन्होंने 151 कन्याओं का विवाह भी कराया उनका कन्यादान किया इसके साथ ही हर्ष ने अपने जन्मदिन पर 5 बच्चियों की पढ़ाई का सारा खर्च उठाया ऐसे बच्चों को आगे भी सहयोग करते रहेंगे हर्ष सनातनी सेना से भी जुड़े हैं जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्वालियर के ही भगवती शुक्ला है। ग्वालियर आगमन पर हर्ष असड़ी भगवती शुक्ला से मिले उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के बेटे से मिले और फिर रविवार को बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन भी करेंगे।