अग्रवाल एकता संगिनी एवं किड्डीज कॉर्नर स्कूल द्वारा गणगौर उज्जवन कार्यक्रम आयोजित
Mar 22 2026
ग्वालियर। किडीज कॉर्नर स्कूल नया बाजार में अग्रवाल एकता संगिनी एवं किडीज कॉर्नर के सहयोग से भव्य गणगौर का आयोजन किया गया। जिसकी संयोजकता श्रीमती पूजा अग्रवाल थी। विजय गर्ग द्वारा 25 महिलाओं द्वारा गणगौर का उज्जवल किया गया। सभी महिलाएं लहंगा चुनरी और जयपुरी ड्रेस में सज धज कर आई। वंदना भूपेंद्र प्रेमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
कार्यक्रम में पूजा अग्रवाल, साधना अग्रवाल के द्वारा गणगौर माता को सिर पर रखकर आगमन किया गया। उसके बाद उपस्थित सभी महिलाओं ने पूजा की। कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाएं सम्मिलित रही। सभी को हाथ के कंगन, गले की पट्टी एवं गिफ्ट दिए गए। सभी महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। उपहार स्वरूप सप्रेम भेंट उपहार में दिए गए। साथ ही गीता सूर्यवंशी को अग्रवाल समाज द्वारा सम्मानित किया गया। उसके बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्रीमती पूजा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, सोना अग्रवाल, निधि जायसवाल, साधना गोयल, नीलम गर्ग, दुर्गेश गर्ग, सरोज अग्रवाल आदि की सहभागिता रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









