विकास के पथ पर अग्रसर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की बदलती तस्वीर

Mar 22 2026

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा 7.13 करोड़ की लागत से होने वाले सचिन तेंदुलकर मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यो में हमारी केंद्र और राज्य सरकार निरंतर सहयोग दे रही हैं।
सचिन तेंदुलकर मार्ग के उन्नयन की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही थी। 2.5 किमी सडक़ (कुल 5 किमी) उन्नयन कार्य में दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी सडक़ का निर्माण होगा साथ ही जलभराव वाले क्षेत्र में सीमेंट क्रंकीट सडक़ का निर्माण होगा।
इस अवसर पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, स्थानीय विधायक सतीश सिकरवार, सभापति मनोज तोमर, उपसभापति गिर्राज कंसाना, वरिष्ठ नेता महताब सिंह कंसाना, केदार बेराडिया, अनिल त्रिपाठी, भरत दांतरे, कप्तान सिंह सहसारी, राघवेंद्र सिंह कुशवाह, हरिओम गौंड, हेमंत शर्मा एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।