डबरा के नवग्रह मंदिर की सेवाएं अब श्री मंदिर ऐप पर
Mar 21 2026
डबरा/ग्वालियर। डबरा में स्थित प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर ने डिजिटल अध्यात्म की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब इस भव्य मंदिर की पूजा सेवाएं विश्व के सबसे बड़े भक्ति प्लेटफॉर्म श्री मंदिर ऐप पर उपलब्ध होंगी। इस साझेदारी के माध्यम से दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालु अब अपने मोबाइल के जरिए घर बैठे नौ ग्रहों के दोष निवारण, अभिषेक और विशेष चढ़ावा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही, श्रद्धालु अब श्री मंदिर ऐप के माध्यम से डबरा के इस भव्य नवग्रह मंदिर में सीधे दान भी अर्पित कर सकेंगे। श्री मंदिर ऐप पर पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों को डिजिटल माध्यम से पूजा और संकल्प का वीडियो भी भेजा जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और भक्तों की अटूट श्रद्धा बनी रहती है।
श्री मंदिर ऐप वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा और विश्वसनीय हिंदू भक्ति ऐप है, जो तकनीक और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यह प्लेटफॉर्म दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भक्तों को भारत के मंदिरों से जोड़ता है, जहाँ पर भक्त ऑनलाइन पूजा और चढ़ावा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से, यह पहल उन दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए एक ईश्वरीय वरदान साबित हुई है, जो शारीरिक अक्षमता या स्वास्थ्य कारणों से मंदिर तक की यात्रा करने में असमर्थ हैं।
डबरा का यह नवग्रह मंदिर मात्र एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का जीवंत उदाहरण है।इतना ही नहीं, इस स्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरे एशिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ सभी नवग्रह अपनी-अपनी पत्नियों के साथ विराजमान हैं। ऐसी पूर्णता और गृहस्थ स्वरूप में नवग्रहों के दर्शन अन्यत्र कहीं सुलभ नहीं हैं। 108 स्तंभों पर टिका यह मंदिर 27 नक्षत्रों की ऊर्जा को समाहित करता है।
परशुराम लोक न्यास के ट्रस्टी ने इस अवसर पर कहा, डबरा का नवग्रह मंदिर सनातन धर्म और ज्योतिष विज्ञान का संगम है। श्री मंदिर ऐप से जुडक़र अब इस मंदिर की महिमा सात समुद्र पार तक पहुँचेगी। इससे न केवल डबरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि लाखों भक्तों के जीवन से ग्रहों के कष्टों का निवारण भी सुलभ हो सकेगा।
श्री मंदिर ऐप के संस्थापक प्रशांत सचान ने कहा, हमारा उद्देश्य भारत के प्राचीन मंदिरों की आध्यात्मिक शक्ति को वैश्विक स्तर पर सुलभ बनाना है। डबरा के नवग्रह मंदिर को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना हमारे लिए गर्व की बात है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









