मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

Mar 21 2026

ग्वालियर। शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने पहुंचकर एक साथ विशेष नवाज अदा की, इसके बाद उन्होंने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि वह साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ ईद मना रहे हैं। ईद की नमाज में उन्होंने देश और दुनिया में शांति रहने की दुआ मांगी है। दीपावली और होली की तरह उन्होंने हिंदू भाईयों को सिवैयों पर आमंत्रित किया है।
मीठी ईद की खुशी बाजारों में भी देखने को मिल रही है। ईद से पहले शहर के बाजार फैनी, सेवइयां से सजे हुए हैं। बाजारों मुस्लिम समुदाय के लोग कपड़े, गहने खरीद रहे हैं। हर तरह खुशी और उल्लास का माहौल है। लोग खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में व्यवसायी भी खुश नजर आए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि शहर में ईद के मौके पर करीब 1500 से अधिक पुलिस के जवान-अधिकारी तैनात किए गए हैं। शहर में किसी तरह का माहौल न बिगड़े, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। ईद की नमाज भी शांतिपूर्वक अदा की गई है।