नारी शक्ति का प्रतीक होती है:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Mar 21 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा जहां नवजात कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। वहीं ग्वालियर की महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया है।
संस्था प्रतिदिन अलग अलग थानों में अपनी अहम भूमिका प्रभारी के पद पर रहकर निभा रही ऐसी महिलाओं को सम्मानित करेगी जो घर, परिवार के साथ पुलिस विभाग में पदस्थ होकर अपनी जिम्मेदारी निभाती है। इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी रश्मि सिंह भदौरिया, एवं जयेंद्रगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर को शील्ड सर्टिफिकेट प्रदान कर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।