रीजन कॉन्फ्रेंस आरुष 27 मार्च को
Mar 21 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233ई1 प्रान्त के रीजन 2 अश्विनी के रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में रीजन कॉन्फ्रेंस आरुष का आयोजन 27 मार्च शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से वीनस बैंक्वेट में होने जा रही है। उसी की तैयारियों को लेकर एक बैठक रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल के निज निवास में हुई। कॉन्फ्रेंस की पीआरओ ज्योति अग्रवाल और रीजन सेक्रेटरी बल्लभ दास सिंघल ने बताया कि इस आयोजन के दो डायरेक्टर राघवेंद्र अवस्थी और आंनद मोहन अग्रवाल है। इसमें रीजन के आठ क्लब भाग लेंगे। जिनमे सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले क्लब और उनके अध्यक्ष, सचिव, और कोषाध्यक्ष को सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य अतिथि प्रांतपाल सुधीर बाजपेई, स्टार ऑफ द इवनिंग पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर अरुणा ओसवाल और विशिष्ट अतिथि सहप्रांतपाल द्वितीय आशुतोष वशिष्ठ, पूर्व प्रांतपाल विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक एवं सुनील गोयल रहेंगे। साथ ही जोन चेयरपर्सन राकेश अग्रवाल एवं भूपेंद्र सिंह अपने अपने जोन की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में आयोजन समिति बनाकर सभी को उनके काम सौंपे गए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंघल, सुनील शर्मा, प्रवीण गुप्ता, पीआरओ ज्योति अग्रवाल, बल्लभ दास अग्रवाल, वर्षा दानी, पूर्णिमा अग्रवाल, अमित गुप्ता, रघुवंशमनी अग्रवाल, दिनेश बंसल मोहित बंसल, निशा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









