होली मिलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित

Mar 21 2026

ग्वालियर। स्नेही इंटरनेशनल एवं इला दयाल न्यास पटना बिहार के तत्वाधान में पारिवारिक होली मिलन समारोह तथा इला दयाल सम्मान समारोह का आयोजन शहर पटना बिहार में रखा गया। होली मिलन समारोह के साथ ही साहित्यकार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले समाज सेवियों का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी समारोह के बीच कवि रामलाल साहू ‘बेकस’ ग्वालियर द्वारा रचित $गज़ल संग्रह ‘देखा आपने’ का भरी सभा में विमोचन किया गया।
इला दयाल न्यास के तत्वाधान में नारायण प्रसाद मंत्री आपदा प्रबंधन बिहार शासन द्वारा  डॉ. रविंद्र गुप्त झांसी, रामलाल साहू बेकस ग्वालियर,  मंजू कारे मोरे नागपुर, डॉ पंकज वारसी पटना, सुरेखा साहू दिल्ली, अवधेश कुमार कानपुर, डॉ. रामकरण सजल बांँदा (यूपी), रमेश गुप्त मुजफ्फरपुर, रवि रंजन जी मुजफ्फरपुर, डॉ अरुण कुमार एवं  सुनीता गुप्ता पटना आदि  साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।