जौहरी ने वार्ड 42 शिवराम कोले का बाड़ा एवं साठे की गोठ में कराए सीवर चेंबर साफ

Mar 21 2026

ग्वालियर। काफी दिनों से वार्ड 42 शिवराम कोले का बाड़ा एवं साठे की गोठ में नलों से सीवर युक्त दूषित पानी आ रहा था, गंदा पानी आने से क्षेत्रवासी काफी परेशान हो रहे थे, जब किसी संबधित पीएचई अधिकारियों ने सुध नहीं ली तब जाकर क्षेत्रवासियों ने दिव्यांग ही नहीं हर दवे कुचले वर्ग के पीडि़तों की आवाज वे खौप व निडर होकर अपने बेबाकी अंदाज से बुलंद करने बाले शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी और आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसे श्री जौहरी ने गंभीरता से लेते हुए विगत दिनों पहले दूषित पानी पीने से इंदौर में हुई मोतों को ध्यान में रखते कि यहां भी कहीं क्षेत्र वासियों को विगत दिनों पहले इंदौर में हुई मोतों जेसै हादसे से नहीं गुजरना पड़े जिसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही दानाओली में सीवर साफ कर रहे कर्मचारियों को अपने साथ लेजाकर जौहर ने स्वयं खड़े होकर शिवराम कोले का बाड़ा एवं साठे की गोठ के भरे हुए सीवर चेंबर खाली करायें गये। जिसके बाद नलों से सीवर युक्त गंदे पानी आने से निजात मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने जौहरी का आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने बालों में मदन मोहन शर्मा, कालू शर्मा, पवन शर्मा चिंटू शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, विष्णू बंसल , छोटू भाई, आदि ने आभार व्यक्त किया।