पीएमश्री शा.उ.मा.वि. डीआरपी लाइन के तीन छात्र व छात्रा ने विद्यालय को गौरवान्वित किया
Mar 21 2026
ग्वालियर। नेशनल मिंस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएसएस) शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीएमश्री शास उच्च माध्यमिक विद्यालय डीआरपी लाइन ग्वालियर के तीन प्रतिभाशाली छात्र कु परी बानो, कु देवयानी और प्रशांत गौर (जिले में प्रथम स्थान) ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मोहिनी उपाध्याय एवं प्रधानाध्यापक सत्यनारायण मिश्रा द्वारा उक्त तीनों विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया गया एवं मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी गई। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









