कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में महिलाओं ने कराई जांच
Mar 20 2026
ग्वालियर। महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब जागृति द्वारा ग्रीन वुड स्कूल में कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभअध्यक्ष डॉ. प्रामिंदर कौर, डॉ. रंजना खरे, अर्चना श्रीवास्तव, किरण भदौरिया एवं स्कूल टीम की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने कैंसर के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं डॉ. मोनिका देवान ने महिलाओं में होने वाले कैंसर, विशेषकर एचपीवी संक्रमण से जुड़े सर्वाइकल कैंसर पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पैप स्मीयर, मैमोग्राफी और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मोबाइल मैमोग्राफी वैन में जांच कराई। करीब 30 मैमोग्राफी और 30 पैप स्मीयर जांचें की गईं। कार्यक्रम में डॉ. मीरा श्रीवास्तव सहित चिकित्सा दल की सक्रिय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









